मध्यप्रदेश के स्कूल में गोडसे के रूप में स्वयंसेवक की गणवेश दिखाने पर मचा बवाल, स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज
जबलपुर में महात्मा गांधी और गोडसे पर आधारित नाट्य मंचन में आरएसएस की गणवेश दिखाने पर बवाल मच गया है। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।स्वयंसेवक यतीन्द्र उपाध्याय ने देर रात लार्डगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।;
जबलपुर। जबलपुर में महात्मा गांधी और गोडसे पर आधारित नाट्य मंचन में आरएसएस की गणवेश दिखाने पर बवाल मच गया है। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।स्वयंसेवक यतीन्द्र उपाध्याय ने देर रात लार्डगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद स्माल वंडर स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी की जयंती पर स्कूल में नाटक का मंचन किया गया था। जिसमें स्वयंसेवक की गणवेश में एक बच्चा महात्मा गांधी पर बंदूक ताने हुए था। इस संबंध में तस्वीर भी साक्ष्य के रुप में पुलिस को दी गई है। तस्वीर में छात्र स्वयंसेवक की वेशभूषा में गांधी जी पर बंदूक ताने दिख रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App