लोकसभा चुनाव 2019 : साध्वी प्रज्ञा का फिर से विवादित बयान, दिग्विजय सिंह को कहा आतंकी Watch Video

भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह को आंतकी कहा है। सीहोर में सभा को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि उसने प्रदेश के लोगों को बेरोजगार कर दिया।;

Update: 2019-04-25 10:15 GMT

सीहोर। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह को आंतकी कहा है। सीहोर में सभा को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि उसने प्रदेश के लोगों को बेरोजगार कर दिया। यहां के गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों की हालत आज कैसी है इसके पीछे सिर्फ एक ही शख्स जिम्मेदार है। यहां जो उद्योग थे उन्हें वो अपने क्षेत्र में ले गया और यहां का व्यक्ति बेरोजगार हो गया। अब ऐसा आतंकी फिर से खड़ा हो गया। अब इसके समापन के लिए फिर से एक सन्यासी खड़ा हुआ है।

Full View

उन्होंने कहा कि 16 साल पहले उसे उमा भारती ने हराया था। अब उसने फिर से मुंह उठाया है तो फिर से एक सन्यासी सामने आ गई है जो इसके कर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अब जब इसका समापन होगा तो फिर से कभी उग नहीं पाएगा। बता दें कि भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News