शिवराज सिंह चौहान ने ली सीएम पद की शपथ, चौथी बार बने मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद की शपथ ले ली है। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं।;
भोपाल. शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद की शपथ ले ली है। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के तुरंत बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर एकाउंट को अपडेट किया। शिवराज सिंह चौहान ने अपना ट्विटर स्टेटस चेंज करते हुए चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश लिखा है।
मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बना ली है। राजभवन ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए रात 9 बजे का वक्त दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने रात 9 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद चौथी बार मध्य प्रदेश की कमान संभाली है।
2005 में बने थे पहली बार मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान पहली बार वह 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान 12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार सीएम बने. 8 दिसंबर 2013 को शिवराज ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी।