लोकसभा चुनाव 2019 : वोटिंग को लेकर ऐसा जुनून कि डेढ़ लाख खर्च कर फिलीपींस से मतदान करने मध्यप्रदेश पहुंचा युवक

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल एवं राजगढ़ में मतदान सुबह सात बजे से लोग भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।;

Update: 2019-05-12 10:24 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान किया जा रहा है।  मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल एवं राजगढ़ में मतदान सुबह सात बजे से लोग भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई लोग मतदान के लिए विदेश से स्वदेश आए हैं। ऐसी एक तस्वीर सामने आई है रवि कुमार की। उन्होंने अपने मतदान के लिए डेढ़ लाख खर्च कर दिए। आपको बता दें कि सेवढ़ा में रहने वाले चिन्ना लाल साहू के बेटे रविकुमार साहू अभी फिलीपींस में काम कर रहे हैं।

वह सिर्फ मतदान के लिए फिलीपींस से शुक्रवार को सेवढ़ा पहुंचे। रविकुमार सोमवार को वापस फिलीपींस चले जाएंगे। रवि के अनुसार वह सोशल मीडिया माध्यमों से सभी से मतदान की अपील कर रहे लोगों से प्रभावित हुए और परिवार से चर्चा की मतदान का निर्णय लिया और फ्लाइट से शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। रवि ने अपने वोट की अहमियत को जानते हुए एक सप्ताह का अवकाश लिया और लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च करके इंडिया आए हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ सेवढ़ा वार्ड 6 के मतदान केंद्र पर जाकर बोट डाला।

बता दें कि आज प्रदेश की जिन आठ सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है, उसमें से 2014 के चुनाव में बीजेपी को 7 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में सिर्फ गुना की सीट गई थी। वहीं अगर प्रदेश की बात करें तो बीजेपी को 29 में से 27 सीटें हासिल हुई थी। कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीट गई थी। 

19 मई को यहां होगा मतदान: सातवें और अंतिम चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, मंदसौर, रतलाम, खरगोन और खंडवा में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News