कुएं में गिरा बाघ शावक, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम, घंटो बाद भी नहीं निकल पाया Watch Video
मध्यप्रदेश कटनी वन परिक्षेत्र के पिपरिया कला गांव में आज सुबह एक बाघ शावक कुएं में गिर गया।;
मध्यप्रदेश कटनी वन परिक्षेत्र के पिपरिया कला गांव में आज सुबह एक बाघ शावक कुएं में गिर गया। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम कई घंटों से रेस्क्यू कर रही है लेकिन इतने घंटे बीत जाने के बाद भी शावक को नहीं निकाल पाई। बाघ शावक के कुएं में गिरने की खबर के बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों को हुजूम उमड़ गया।
ग्राम पिपरिया स्थित बसंत लाल विश्वकर्मा के खेत में बने एक कुएं बाघ शावक गिर गया। शावक के गिरने की खबर के साथ ही वन विभाग टीम, पुलिस व राजस्व अमला ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू चालू कर दिया। लोगों के मुताबिक झिरिया नर्सरी में विचरण करने वाली बाघिन अपने 3 शावकों के साथ कई दिनों से क्षेत्र में घूम रही है। विचरण के दौरान ही एक बाघ शावक कुएं में गिर गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App