ट्रक चालक ने बेजुबान मवेशियों को बेरहमी से रौंदा, 10 गायों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

मध्यप्रदेश के शाजापुर नेशनल हाइवे 52 में तेज रफ्तार के कहर ने बेजुबान मवेशियों की जान ले ली।;

Update: 2019-09-02 04:07 GMT

मध्यप्रदेश के शाजापुर नेशनल हाइवे 52 में तेज रफ्तार के कहर ने बेजुबान मवेशियों की जान ले ली। नेशलन हाईवे पर ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते सड़क पर बैठी लगभग 10 गायों को रौंद कर फरार हो गया। घटना में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई है।




जिसके बाद से गुस्साएं ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने चक्का जाम कर रखा है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News