टोल के गुंडेः यात्रियों के डंडों से जमकर पीटा, देखिए खौफनाक वीडियो

मध्यप्रदेश में देवास के पास भौरासा थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर एक चार पहिया वाहन चालक का टोल शुक्ल को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मियों ने चार पहिया वाहन चालक समेत उसमें सवार तीन लोगों की लठों से जमकर पिटाई कर दी।;

Update: 2019-06-27 08:39 GMT

मध्यप्रदेश में देवास के पास भौरासा थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर एक चार पहिया वाहन चालक का टोल शुक्ल को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मियों ने चार पहिया वाहन चालक समेत उसमें सवार तीन लोगों की लठों से जमकर पिटाई कर दी। टोल कर्मियों द्वारा की जा रही मारपीट का पूरा वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जो सोशल मीडिया में खुब वायरल हो रहा है।

Full View


मिली जानकारी के मुताबिक देवास से भोपाल की तरफ जा रहा एक चार पहिया वाहन टोल प्लाजा से होकर गुजर रहा था। प्लाजा पर वाहन चालक ने रसीद भी कटाई लेकिन टोल शुल्क को लेकर उसका कर्मियों से विवाद हो गया। इसके बाद नाराज टोल कर्मी वाहन चालक और उसमें सवार लोगों पर लाठी डंडे बरसाने लगे।

लगभग 15 मिनट तक हुई मारपीट के बाद घायल वाहन सवार भौरासा थाना रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।  

वाहन चालक का आरोप है कि रसीद कटाने के बाद भी टोल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की वहीं टोल कर्मियों ने कहना है कि वाहन चालक ने उनके कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज जांच जुट गई है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News