सनसनीखेज : बंदूक की नोक पर महिला के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दबंग ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने महिला का जान से मारने की धमकी भी दी।;
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दबंग ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने महिला का जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद की है।
पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ट्रेजर बिहार कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत की थी कि पास में ही रहने वाले डेनियम अंसारी नामक बदमाश ने उसे बंदूक दिखाकर डराया धमका कर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था।
वारदात के बाद आरोपी ने महिला को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की लगातार धमकी देते आ रहा था। पहले तो महिला ने डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में उसने पुलिस से शिकायत करने का मन बना लिया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी डेनियम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से अवैध पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं बताया जा रहा है आरोपी मूलत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है फिलहाल पकड़े गए आरोपी देनी अंसारी का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App