वुहान निवासी महिला पहुंची भोपाल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया तो हुई फरार
हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने उसे जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। पढ़िए पूरी खबर-;
भोपाल। कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला अस्पताल से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला चीन के वुहान की रहने वाली है, जो हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने उसे जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से वो भाग निकली।
जानकारी के मुताबिक वुहान निवासी महिला बीते चार महीने से भटक रही थी। वह सांची घूमने के बाद भोपाल आई थी। लेकिन, कोरोना अलर्ट और चीन के वुहान की निवासी होने के कारण शहर के किसी भी होटल में उन्हें ठहरने के लिए जगह नहीं मिली। इससे परेशान होकर वह हबीबगंज स्टेशन पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
बुधवार को डॉक्टर्स अस्पताल पहुंचते इससे पहले ही युवती अस्पताल से चली गई। चीन की महिला वांग ने बताया था कि वह वापस जाना चाहती है, लेकिन फ्लाइट बंद हैं।