कोराेना : जरूरतमंदों की मदद करेंगे फिल्म कामगार नेता सुरजीत सिंह

युवा उद्योगपति सुरजीत सिंह ने की कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने की अपील, मानव विकास संस्था ने व्यक्त किया आभार। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-03-25 15:17 GMT

मुंबई। कोरोना वायरस के संकट के इस दौर में युवा उद्योगपति और फिल्म कामगार नेता सुरजीत सिंह ने जरुरतमंदों की मदद करने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए समुचित सतर्कता बरतें और लॉक डाउन के दौरान अपने घरों पर रहें।

युवा उद्योगपति सुरजीत सिंह ने कहा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जिन्हें दैनिक जीवनयापन के लिए जरूरी वस्तुओं की जरूरत हो, वे सामाजिक संस्था मानव विकास संस्था के जरिए उनसे संपर्क कर सकता हैं। संस्था के माध्यम से जरुरतमंदों के घर तक उनके लिए जरूरत की वस्तुएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने मानव विकास संस्था के मुंबई, ठाणे व पालघर निवासी सदस्यों से भी अपील की है और सहयोग का भरोसा दिलाया है।

मानव विकास संस्था ने फिल्म कामगार नेता सुरजीत सिंह के प्रति इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।

Tags:    

Similar News