24th August: इस्तीफा देने के बाद इस राष्ट्रपति ने कर ली थी आत्महत्या, रेडियो पर प्रसारित किया गया था उनका सुसाइड नोट
24 अगस्त 2020 के दिन देश-विदेशों में कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटनाएं हुईं। लेकिन ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास की आत्महत्या ने पूरी दूनिया को गहरे सदमें में डाल दिया था।;
24 अगस्त 2020 के दिन देश-विदेशों में कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटनाएं हुईं। लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना सामने आई थी जिसने पूरी दूनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया था। दरअसल ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि उनका सुसाइड नोट बरामद होने के दो घंटे बाद ही रेडियो पर प्रसारित कर दिया गया था।
गोली मारकर की थी आत्महत्या
गेटुलियो वर्गास ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव उनके बेटे ने सबसे पहले देखा था। सुबह साढ़े आठ बजे उनके शव के बरामद होने के बाद पूरी दूनिया में हलचल उत्पन्न हो गई थी।
बताया जाता है कि उस वक्त ब्राजील में सरकार को लेकर काफी असंतोष फैला हुआ था। देश में बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान थे। इसी बीच गेटुलियो वर्गास के इस्तीफा के बाद उनकी मौत की खबर सुनकर काफी लोग सदमे में आ गए थे।
सुसाइड नोट में लगाए थे कई आरोप
गेटुलियो वर्गास का सुसाइड नोट बरामद होने के 2 घंटे बाद ही रेडियो पर प्रसारित कर दिया गया था। उनके सुसाइड नोट को रेडियो पर पढ़कर सुनाया गया था। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने ब्राजील में बिगड़ रहे हालातों की चर्चा की थी।
साथ ही इसमें उन्होंने इसके लिए विदेशी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि ब्राजील के लोगों को वो आजादी दिलाना चाहते थे। लेकिन विदेशी ताकतों की वजह से उनका सपना विफल हो गया।