Zimbabwe Bus Crash: बस हादसे में चर्च जाने वाले 35 लोगों की मौत, घायलों की संख्या 71
जिम्बाब्वे (Zimbabwe) में शुक्रवार को एक बड़ा बस हादसा (Bus Crash) होने की जानकारी मिली है।;
जिम्बाब्वे (Zimbabwe) में शुक्रवार को एक बड़ा बस हादसा (Bus Crash) होने की जानकारी मिली है। इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग चर्च जा रहे थे। वहीं घटना के दौरान 71 लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है। इस खबर की पुलिस ने पुष्टि की है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबित, पूर्वी जिम्बाब्वे के चिपिंगे में गुरुवार देर रात को चर्च के सदस्यों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कम से कम 32 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ईस्टर के मौके पर चर्च जाने वालों को ले जा रही ये बस सड़क पर पलट गई और एक खाई में जा गिरी। जिम्बाब्वे ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने बताया कि पुलिस जांच से संकेत मिलता है कि बस ओवरलोड थी। बस में कम से कम 100 लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिपिंगे अस्पताल ले जाया गया। जबकि घायलों को इलाज के लिए उसी संस्थान में रेफर कर दिया गया। जिसमें 13 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। स्थानीय विधायक जोशुआ साको ने भी दुखद दुर्घटना की पुष्टि की।