अमेरिका के इस शहर में एक बार फिर हुई गोलीबारी, 4 की मौत, जानें डलास के अभी तक के बड़े गोलीकांड

अमेरिका के डलास शहर से एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पढ़िए डलास में हुए अब तक के सभी बड़े गोलीकांड के बारे में...;

Update: 2023-03-13 09:38 GMT

अमेरिका के डलास में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। आए दिन अक्सर अमेरिका के डलास में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। कल यानी रविवार को टेक्सास प्रांत के डलास शहर में एक रिहायशी इमारत में एक बार फिर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। डलास पुलिस ने घटना की अधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना रविवार शाम करीब 7:10 पर उत्तर-पश्चिम डलास इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर चार लोगों को गोलियां लगीं, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना में मारे गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

14 वर्षीय नाबालिग ने मासूम को मारी गोली

इससे पहले 15 जनवरी, 2023 को अमेरिका के डलास में ही एक बच्चा गोलीबारी का शिकार हो गया था। जहां डलास अपार्टमेंट परिसर की पार्किंग में हुई गोलीबारी में एक 11 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक अन्य बच्ची की बहस हुई थी, इसी दौरान लड़की ने गोलियां चलाई थी। 14 वर्षीय लड़की उस बच्ची को गोली मारना चाहती थी जिससे उसकी लड़ाई हो रही थी, लेकिन गलती से गोली 11 साल के किशोर को लग गई, इससे उसकी मौत हो गई थी। 14 वर्षीय लड़की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गई थी, लेकिन बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

2021 में भी हुई थी गोलीबारी

5 जुलाई, 2021 को भी अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास शहर में गोलीबारी की घटना हुई थी। जहां 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग घायल हो गए थे। सूचना पाते ही डलास पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि 5 व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस ने फौरन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां डॉक्टर ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया था, जबकि दो व्यक्ति इलाज के बाद ठीक हो गए थे।

Tags:    

Similar News