अमेरिका: वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग, दो लोगों की मौत और कई घायल

लॉस एंजिलिस (Los Angeles) के एक पार्क में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत की खबर है और पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।;

Update: 2022-08-02 03:16 GMT

अमेरिका (America) में फायरिंग (Firing) की घटनाएं कम होती नहीं दिख रही हैं। देश में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) से सामने आया है। लॉस एंजिलिस (Los Angeles) के एक पार्क में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत की खबर है और पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि जिस वक्त पार्क में फायरिंग हुई उस समय वहां कार शो चल रहा था। लॉस एंजिलिस के पुलिस विभाग (एलएपीडी) ने कहा कि सान पैड्रो के पेक पार्क में रविवार को दोपहर करीब चार बजे फायरिंग हुई। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना को किसी एक विशेष व्यक्ति ने अंजाम नहीं दिया था।

पुलिस विभाग के कैप्टन कैली मुनीज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस घटना के शिकार लोगों की पहचान अब नहीं हुई है। पेक पार्क में बेसबॉल डायमंड पर हुई फायरिंग में गोली लगने से कई लोग घायल हो गए। हम सबूतों को जुटाने और संभावित रूप से अतिरिक्त पीड़ितों के लिए पार्क को खाली करना जारी रख रहे हैं। हम ये नहीं पता कि वर्तमान समय में वहां कितनी संख्या में फायरिंग करने वाले मौजूद हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले लॉस एंजिलिस दमकल विभाग ने बताया था कि फायरिंग कार शो में या उसके पास हुई। इस फायरिंग में करीब तीन लोगों को गोली लगी जिनमें दो की हालत गंभीर है। इसके बाद दमकल विभाग ने बताया कि फायरिंग में चार पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले के संबंध में अभी किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News