अमेरिका में तबाही मचाने को तैयार चक्रवात 'हन्ना', 8 अटलांटिक चक्रवातों का तोड़ सकता है रिकॉर्ड
आशंका जताई जा रही है चक्रवात के दौरान बड़े-बड़े बवंडर उठने उठेंगे और मियामी के समीप भारी तबाही हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद से लोगों में दहशत है।;
अमेरिका में उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'हन्ना' तबाही मचा सकता है। क्योंकि, चक्रवात 'हन्ना'विकराल रूप ले चुका है और आज सुबह (भारतीय समयानुसार) यह टेक्सास तट से टकराया है। आशंका जताई जा रही है चक्रवात के दौरान बड़े-बड़े बवंडर उठने उठेंगे और मियामी के समीप भारी तबाही हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद से लोगों में दहशत है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अमेरिका के टेक्सास शहर में 5 से 10 इंच तक बारिश हो सकती है। भारी बारिश की वजह से तटीय इलाके पूरी तरह से प्रभावित होने की उम्मीद है। जिस कारण यहां पर जान माल का खतरा बढ़ गया है। क्लोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के तूफान शोधकर्ता फिल क्लॉटजबैक के मुताबिक, चक्रवात हन्ना 8 अटलांटिक चक्रवातों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
पोर्ट मेन्सफील्ड से मेस्किट बे तक बहुत तेज आंधी की चेतावनी दी गयी है। बफिन बे से लेकर सार्जेंट तक के लिए भीषण आंधी की चेतावनी है। वहीं मेक्सिको के बारा एल मेज्कविटल से टेक्सास के पोर्ट मेन्सफील्ड तक और मेस्किट बे से टेक्सास के हाई आईलैंड तक उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी प्रभावी है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे मौजूदा स्थितियां बिगड़ सकती हैं।