US Mass Shooting: अमेरिका के मिसिसिपी में फायरिंग, 6 लोगों की मौत, हमलावर अरेस्ट

अमेरिका के मिसिसिपी के टेट काउंटी स्थित अर्काबुतला नगर में एक सिरफिरे व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर छह लोगों की हत्या कर दी और इसमें एक व्यक्ति को घायल कर दिया। जानें कारण...;

Update: 2023-02-18 05:36 GMT

अमेरिका में गोलीबारी की घटना लगातार सुनने और देखने को मिल रही हैं। वहां पर गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसी ही एक सनसनीखेज गोलीबारी का मामला सामने आया है। अमेरिका के मिसिसिपी के टेट काउंटी स्थित अर्काबुतला नगर में एक सिरफिरे व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर छह लोगों की हत्या कर दी और इसमें एक व्यक्ति को घायल कर दिया।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने शुक्रवार दोपहर एक बयान में कहा कि एक सिरफिरे व्यक्ति ने अलग-अलग जाकर गोलीकांड को अंजाम दिया है। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध ने अपनी पूर्व पत्नी पर भी हमला करके उसकी हत्या कर दी है। इसके साथ ही उसने एक कार पर भी हमला किया, जिसमें कार चालक को भी गोली मार दी। इस घटना से दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, छह लोगों को गोली मारने वाले संदिग्ध 52 वर्षीय रिचर्ड डेल क्रुम को कथित हंगामे के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस हत्या के बाद संदिग्ध से इस गोलीकांड के बारे में पूछताछ की जा रही है कि उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया। इस मामले की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दे दी गई है। साथ ही इस मामले पर जो बाइडेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं देश की शर्मसार कर देती हैं। उन्होंने कहा कि बंदूक कानून में सुधार की जरूरत है।

इससे पहले भी कई बार गोलीकांड को अंजाम दिया जा चुका है। 22 जनवरी 2023 को अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की जान चली गई और 10 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अमेरिका के लॉस एंजिल्स में लूनर न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए काफी मात्रा में एकत्रित हुए थे, जिसके बाद उनपर ताबड़तोड़ फायररिंग कर दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने झंडे को 10 दिन झुकाने का आदेश दिया था।

Tags:    

Similar News