America: न्यूयॉर्क के विलोब्रुक शॉपिंग मॉल में भारी गोलीबारी, करीब 29 लोगों को लगी गोली,
America: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह गोलीबारी बीती शनिवार रात न्यूयॉर्क के विलोब्रुक शॉपिंग मॉल में हुई है। घटना के दौरान मौल में करीब 300 लोग उपस्थित थे, जिनमें से करीब 29 लोगों को गोली लगी है।;
America Firing: अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना देखने को मिलती है। इस कड़ी में एक बार फिर से ऐसी ही घटना सामने आई है। न्यूयॉर्क के विलोब्रुक शॉपिंग मॉल में बीती शनिवार रात भारी गोलीबारी हुई है। इस घटना के दौरान मॉल में करीब 300 लोग उपस्थित थे। अचानक हुई गोलीबारी से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में करीब 29 लोगों को गोली लगी है। वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि इनमें से कई लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, कितने लोगों की मौत हुई है, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोलीबारी की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर्स ने कई घायलों की हालत नाजुक बताई है। ऐसे में मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। यह गोलीबारी किस कारण से हुई है, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस लगातार घटना की तफ्तीश करने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
Also read: मैरीलैंड टाउन में बंदूकधारी ने खुलेआम की फायरिंग, 3 लोगों की मौत
इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में गोलीबारी की घटना हो चुकी है। 12 जून, 2023 को अमेरिका (America) के मैरीलैंड से गोलीबारी की खबर सामने आई थी। इस दौरान मैरीलैंड (Maryland) के एनोपोलिस में एक निजी आवास पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया था।
ये भी पढ़ें...US Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में हुई थी फायरिंग, तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल