अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, ब्लैक होल और मिल्की वे के रहस्यों को समझाने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों का चयन भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए किया गया है। इन वैज्ञानिकों में रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज शामिल हैं। बता दें कि 1901 से अभी तक कुल 113 बार भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है।;
अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों का चयन भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए किया गया है। इन वैज्ञानिकों में रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज शामिल हैं। बता दें कि 1901 से अभी तक कुल 113 बार भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है।
इन उपलब्धियों की वजह से मिलेगा नोबेल पुरस्कार
जानकारी मिल रही है कि अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें से रोजर पेनरोज को अल्बर्ट आइंस्टीन के जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी का पता लगाने के लिए और रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से ब्लैक होल और मिल्की वे के रहस्यों को समझाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
6 विषयों में दिए जाते हैं नोबेल पुरस्कार
बता दें कि नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को 6 विषयों के लिए दिए जाते हैं। इनमें भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र शामिल है। वहीं एक नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन व्यक्तियों को दो अलग-अलग कामों के लिए दिया जा सकता है। 1901 से 2019 तक ये पुरस्कार 950 व्यक्तियों व संगठनों को दिया जा चुका है।