Ayodhya In Nepal: नेपाल में यहां पर है भगवान राम की अयोध्या, जहां हुआ था जन्म

Ayodhya In Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के द्वारा दिए गए भगवान राम की अयोध्या वाले विवादित बयान के बाद अब नेपाल में अयोध्या को लेकर दावा किया जा रहा है।;

Update: 2020-07-17 12:44 GMT

Ayodhya In Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के द्वारा दिए गए भगवान राम की अयोध्या वाले विवादित बयान के बाद अब नेपाल में अयोध्या को लेकर दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या नेपाल में है। जिसको लेकर नेपाल के पुरातत्व विभाग ने अब इसकी जांच में जुट गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के बीरगंज जिले के थोरी गांव में भगवान राम की जन्म स्थली बताई जा रही है। जिसको लेकर पुरातत्व विभाग ने दक्षिण में स्थित थोरी गांव में असली अयोध्या साबित करने के लिए इस पर शोध और खुदाई का काम शुरू कर दिया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान के बाद नेपाल में अयोध्या को लेकर निर्णय शोध किए जा रहे हैं। बीरगंज के थोरी गांव में पुरातत्व अध्ययन शुरू कर दिया गया है। जिसको लेकर नेपाल में कई मंत्रालयों के साथ चर्चा की जा रही है।

Tags:    

Similar News