बड़ी खबर: अमेरिका में आए भीषण तूफान में 50 लोगों की मौत, इतिहास का सबसे बड़ा Tornado
अमेरिका (America) के केंटकी (Kentucky) राज्य में एक भयंकर तूफान की वजह से 50 लोगों की मौत हो गई।;
अमेरिका (America) के केंटकी (Kentucky) राज्य में एक भयंकर तूफान की वजह से 50 लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी राज्य के राज्यपाल ने दी। गवर्नर ने कहा कि इस घटना से मरने वालों की संख्या 50 से अधिक होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 70 से 100 लोगों की मौत हो चुकी है। केंटकी के इतिहास में सबसे बड़ा बवंडर (tornado) बताया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंटकी में आए टोर्नाडो की वजह से अधिकांश नुकसान की आशंका है। राज्यपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मेफील्ड में एक फैक्ट्री है, जिसकी छत गिर गई है। यह एक बड़ा हादसा है।
At least 50 people dead after tornado hits US state of Kentucky, says Governor Andy Beshear pic.twitter.com/1xZpK3Fc8r
— ANI (@ANI) December 11, 2021
जानकारी के लिए बता दें कि बवंडर से प्रभावित इमारतों में ग्रेव्स काउंटी कोर्टहाउस और आसपास की जेल भी शामिल है। मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 70 मील प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की जानकारी दी। सेंट चार्ल्स काउंटी के कम से कम तीन निवासियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।