Black Money: अब कालेधन वालों पर कसेगा शिकंजा, भारत को स्विस बैंक अकाउंट की मिली दूसरी खेप
Black Money: भारत को एक बार फिर स्विस बैंक अकाउंट की जानकारी मिल गई है। बताया जा रहा है कि ये स्विस बैंक अकाउंट की दूसरी खेप है।;
Black Money: भारत को एक बार फिर स्विस बैंक अकाउंट की जानकारी मिल गई है। बताया जा रहा है कि ये स्विस बैंक अकाउंट की दूसरी खेप है। इससे पहले 2019 में भारत को स्विस बैंक अकाउंट की लिस्ट मिली थी। बता दें कि भारत को ये जानकारी स्वित्जरलैंड के साथ ऑटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ इनफॉरमेशन पैक्ट (automatic info exchange framework) के तहत प्राप्त हुई है।
सितंबर 2019 में मिली थी जानकारी
इससे पहले सितंबर 2019 में भारत को स्विस बैंक अकाउंट की जानकारी मिली थी। इसके लिए स्वित्जरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (FTA) ने जानकारी शेयर करने के लिए भारत के साथ एक पैक्ट किया था। इसके बाद ही भारत उन 86 देशों में शामिल हो गया जिसके साथ ये संस्था जानकारियां साझा करती है।
31 लाख खातों की जानकारी
जानकारी मिल रही है कि इस लिस्ट में 31 लाख अकाउंट की जानकारी दी गई है। इसके लिए एफटीए ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी मुहैया कराई है। इससे पहले एफटीए ने 100 खातों की जानकारी भारत को मुहैया कराई थी। ये सभी खाते भारतीय नागरिकों के नाम से दर्ज थे।