Breaking: ब्राजील से आने वाले 4 यात्रियों में पाया गया कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन

कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को लेकर कई देशों में सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच जापान में ब्राजील से आने वाले 4 यात्रियों में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है।;

Update: 2021-01-10 15:10 GMT

कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को लेकर कई देशों में सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच जापान में ब्राजील से आने वाले 4 यात्रियों में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है। जिसके बाद अब जापान में सख्ती बरती जा रही है। इसे पहले भी जापान में नया वायरस मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के नए स्ट्रेन से हड़कंप के बाद चीन में फिर से लॉकडाउन हो रहा है। जापान में कोविड-19 के नए स्ट्रेन को देखते हुए विदेशी नागरिकों की एंट्री पर जनवरी तक रोक लगा दी थी। जापान में बीते दिसंबर में ही जनवरी के अंत तक विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

ऐसे में इसी बीच एक बार फिर यहां नया स्ट्रेन मिलने से हड़कंप मच गया है। कोरोना के नए वैरिएंट के साथ साल 2020 खत्म हुआ है। वहीं दूसरी तरफ कई देशों में कोरोना की वैक्सीन भी आ गई है। नया स्ट्रेन जिसकी शुरुआत ब्रिटेन से हुई और अब ये साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में पहुंच गया है। जापान टाइम्स ने की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों साउथ अफ्रीका में पाए गए नए कोरोना वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि जापान में हो गई थी। दो महीने पहले 19 नवंबर को एक महिला साउथ अफ्रीका से आई थी। जिसकी जांच में नया वायरस पाया गया था। अब तक जापान में प्रतिबंध के बावजूद 15 मरीज पाए गए हैं। 

Tags:    

Similar News