China: इंसान में H10N3 बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया, जानें किताना है खतरा

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने आज बताया कि पूर्वी प्रात जियांग्सू में यह मामला सामने आया है।;

Update: 2021-06-01 13:03 GMT

भारत के पड़ोसी देश चीन में इंसान में H10N3 बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने आज बताया कि पूर्वी प्रात जियांग्सू में यह मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सीजीएनटी टीवी ने कहा कि झेनजियांग शहर के 41 वर्षीय मरीज की हालत स्थिर है। 

उसे अस्पताल से डिसचार्ज किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, झेनजियांग के रहने वाले एक शख्स को बुखार और अन्य लक्षण दिखे थे। जिसके बाद व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 मई को इस व्यक्ति में एच10एन3 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि व्यक्ति वायरस से कैसे संक्रमित हुआ। 

स्वास्थ्य प्राधिकारियों का कहना है कि यह मुर्गी से इंसानों में वायरस फैलने का छिटपुट मामला है। इससे महामारी फैलने का खतरा बहुत ही कम है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहा है कि मरीज में 28 मई को एच10एन3 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इससे पहले विश्व में कहीं भी इंसानों में एच10एन3 संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। 

300 लोगों की हुई थी मौत

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, 2016-17 के दौरान H7N9 स्ट्रेन से करीब 300 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद बर्ड फ्लू से मानव संक्रमण के कोई खास मामले सामने नहीं आए। बताया जाता है कि चीन में बर्ड फ्लू के अनेक स्वरूप हैं। जिससे इंसानों के संक्रमित होने के मामले कभी कभी सामने आते हैं। H10N3 मुर्गे-मुर्गियों में फैलने वाले में बर्डफ्लू का अपेक्षाकृत कम गंभीर स्वरूप है। इसका खतरा बहुत कम है।

Tags:    

Similar News