Gujarat Bridge Collapse: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोरबी हादसे पर जताया शोक, पढ़ें क्या बोले...
Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद विदेशों से शोक संदेश आ रहे हैं।;
Gujarat Bridge Collapse: गुजरात (Gujarat) के मोरबी पुल हादसे (Morbi Bridge Collapse incident) के बाद विदेशों से भी शोक संदेश आ रहे हैं। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिमी भारत के गुजरात में पुल गिरने वाले हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शोक संदेश भेजा है।
चीन ने भेजा शोक संदेश
सीसीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक, शी चिनपिंग ने कहा कि मैं चीन सरकार और चीनी लोगों की और से इस हादसे में मरने वाले और घायलों के परिवार के प्रति शोक व्यक्त करता हूं। गुजरात पीएम मोदी का गृह राज्य है और वह यहां के दौरे पर थे। जब यह हादसा मच्छु नदी पर हुआ। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
रूस समेत कई देशों ने जताया शोक
वहीं दूसरी तरफ मोरबी त्रासदी पर शोक व्यक्त करने के लिए मित्र राष्ट्रों की कड़ी में शामिल मिस्र उन देशों में शामिल हो गया। जिसने मोरबी में घातक दुर्घटना के बाद भारत के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मिस्र विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए भारत के प्रति शोक व्यक्त किया है और भारत के मित्र देश और पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की। रूस और सऊदी अरब की सरकारें भी शोक व्यक्त कर चुकी हैं।
गुजरात में मोरबी जिले में रविवार की शाम को 137 साल पुराना केबल सस्पेंशन ब्रिज गिर गया। हादसे में अब तक 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के लापता होने की आशंका है। घटना के 148 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना में कंपनी के 4 अधिकारियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।