Coronavirus: चमगादड़ से बनाई जाएगी कोरोना की दवा, शोधकर्ताओं ने कहा वायरस का इलाज भी इसी जानवर के पास

Coronavirus:कोरोना के इलाज के लिए शोधकर्ताओं ने चमगादड़ से दवाई बनाने का रास्ता बताया है। उन्होंने कहा कि इसी जानवर के पास वायरस का इलाज भी मौजूद है।;

Update: 2020-07-13 13:52 GMT

Coronavirus: कोरोना के इलाज के लिए शोधकर्ताओं ने चमगादड़ से दवाई बनाने का रास्ता बताया है। उन्होंने कहा कि इसी जानवर के पास वायरस का इलाज भी मौजूद है। बता दें कि चमगादड़ से ही कोरोना के शुरूआत होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ऐसे में उसी से दवाई बनाना काफी चौंकाने वाला दावा माना जा रहा है।

शोधकर्ताओं ने बताई ये वजह

अमेरिका की रोचेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा है कि चमगादड़ ऐसा जीव है जिसमें कोरोना वायरस के साथ-साथ इबोला और कई अन्य वायरस भी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद चमगादड़ को इन वायरस से कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन ये वायरस इंसानी जीवन में हड़कंप मचा देते हैं।

चमगादड़ में है बेहतरीन इम्यूनिटी

दावा किया गया है कि चमगादड़ अपनी इम्यनिटी के प्रभाव से अपने शरीर पर पड़ने वाले सभी प्रतिकूल प्रभावों को रोकने में सक्षम हो पाता है। अगर उनकी इसी क्षमता को दवा के रूप में तैयार किया जाए तो यह कोरोना वायरस के खिलाफ एक महत्वपूर्ण हथियार साबित हो सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि चमगादड़ में एक अलग तरह की क्षमता भी होता है। इसके जरिए वो अपने शरीर पर वायरसों के प्रभाव को पूरी तरह से रोक देते हैं। साथ ही उनका शरीर किसी भी वायरस के प्रति अपने इम्यून रिस्पांस भी कम कर देता है। उनके यही गुण इंसानों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News