LAC पर तनाव के बीच भारत और चीन के रक्षा मंत्री मिले, 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक

defense minister rajnath singh and his chinese counterpart wei fenghe meeting in moscow mhyd;

Update: 2020-09-05 03:15 GMT

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच भारत और चीन की अहम बैठक हुई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष वेई फेंघे से मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के रक्षा मंत्री फेंघे ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने का समय मांगा था।जानकारी के लिए आपको बता दें चीनी रक्षा मंत्री और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक के लिए रूस पहुंचे हुए हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच करीब 2 घंटे 20 मिनट तक बातचीत हुई।

भारत और चीन के बीच मई के महीने से तनाव जारी है। सैन्य-कूटनीतिक लेवल पर कई राउंड की बात हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई बातचीत अब तक की सबसे हाई लेवल मुलाकात रही है। जोकि तनाव शुरू होने के बाद हुई है। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा है कि चीन को शांति के लिए अपनी सेना को पीछे हटाना होगा। रक्षा सचिव अजय कुमार और रूस में भारतीय राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा मॉस्को के एक प्रमुख होटल में हुई बातचीत में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे।

गौरतलब है कि इसी वर्ष जून के महीने में लद्दाख की गनवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी उसके बाद भी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस पहुंचे थे। तब रूस की विक्ट्री परेड का जश्न मनाया जा रहा था। उस वक्त भी चीन के प्रतिनिधि वहां मौजूद थे, लेकिन राजनाथ सिंह ने चीनी अधिकारियों से बैठक नहीं की थी। बताया जा रहा है कि चीन की तरफ से जब भी मुलाकात की मांग की गई थी।

Tags:    

Similar News