Morocco Earthquake के लिए अमेरिका को ठहराया जा रहा जिम्मेदार, क्या HAARP की मदद से मानव निर्मित भूकंप संभव
Morocco Earthquake: मोरक्को और तुर्की में आए भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई है। इस भूकंप के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि क्या मानव निर्मित भूकंप लाना संभव है या फिर नहीं।;
Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। यहां आए भूकंप के कारण अब तक करीब 3 हजार लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले भी जब तुर्की में भूकंप आए थे, तो 50 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। हम ऐसा जानते हैं कि भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन क्या भूकंप लोगों के द्वारा भी लाया जा सकता है। अर्थात क्या भूकंप मानव निर्मित आपदा भी हो सकती है। मोरक्को में आए भूकंप को लेकर ऐसा ही कुछ दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि मोरक्को में जब भयावह भूकंप आया, तो वहां के आसमान में बहुत तेज और अजीब सी चमक दिखाई पड़ी थी। लोगों का कहना है कि यह कुदरत का कहर नहीं, बल्कि अमेरिका की साजिश है।
'भूकंप के लिए HAARP जिम्मेदार'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरक्को में आए भूकंप को लेकर अमेरिका के मिलिट्री प्रोग्राम HAARP पर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले भी जब तुर्की में भूकंप आया था, उस दौरान भी अमेरिका के HAARP पर सवाल उठ रहे थे। तो चलिए हम आपको बताते हैं HAARP होता क्या है। यह कैसे काम करता है और विनाशकारी भूकंप के लिए लोग इसे क्यों जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
जानें क्या है HAARP
बता दें कि HAARP का मतलब है 'हाई-फ्रीक्वेंसी एक्टिव ऑरोरल रिसर्च प्रोग्राम'। यह एक अमेरिकी अनुसंधान पहल है, जिसे अमेरिकी वायुसेना, नौसेना और अलास्का विश्वविद्यालय की मदद से वर्ष 1990 में अलास्का के गाकोन में प्रारंभ किया गया था। अमेरिका ने पूरी कोशिश की थी कि इस कार्यक्रम को दुनिया की नजरों से दूर रखा जाए, लेकिन अमेरिका HAARP को दुनिया से छिपा नहीं सका। बता दें कि HAARP की प्राथमिक फोकस रेडियो संचार प्रौद्योगिकी (Radio Communication Technology) की उन्नति करना है। हालांकि, इसको लेकर यह नहीं कहा गया है कि इसमें भूकंप ला सकने की क्षमता है।
कैसे काम करता है HAARP
बता दें कि तुर्की के बाद मोरक्को में आए भूकंप को वेदर वारफेयर हमले का नाम दिया जा रहा है। इसके तहत किसी भी देश के मौसम को कंट्रोल कर दुश्मन के इलाके को प्रभावित किया जा सकता है। HAARP की मदद से मौसम को नियंत्रित करने वाला प्राकृतिक आपदा भी लाना संभव हो गया है। ऐसे में दुश्मन देश से बदला लेने के लिए बारिश को काबू करके दुश्मन देश में सूखा लाया जा सकता है या फिर बाढ़ ला सकता है।
ये भी पढ़ें...Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से अब तक 2,800 लोगों की मौत, तलाशी अभियान जारी