अफगानिस्तान: कंधार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के मारूफ जिले में रविवार सुबह तालिबान द्वारा किए गए बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।;

Update: 2019-06-30 11:18 GMT

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के मारूफ जिले में रविवार सुबह तालिबान द्वारा किए गए बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। टोलो न्यूज के मुताबिक प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल नदीम खान ने बताया कि तालिबान के आत्मघाती हमलावरों द्वारा हमला किया गया है। 

उन्होंने बता कि इस हमले में कुछ सुरक्षाबल भी घायल हुए हैं, लेकिन अभी तक उनकी जानकारी नहीं दी गई है। अफगान युद्ध के 19 साल पूरे होने पर अमेरिकी विशेष दूत ज़ल्माय खलीलज़ाद शांति वार्ता के लिए यहां आए। उनका यह सातवां दौरा था। इसके एक दिन बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News