प्रेमी के फोन पर अंजान लड़की की आवाज सुनकर प्रेमिका का दिमाग घूमा, ब्वॉयफ्रेंड के घर को किया आग के हवाले

अमेरिका के टेक्सास शहर की रहने वाली सेनिडा लड़की का लव अफेयर चल रहा था। एक छोटी सी बात पर सेनिडा का दिमाग इस कदर घूमा कि उसने अपने ही ब्वॉयफ्रेंड के घर को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं, आग लगाने से पहले उसने कीमती सामान भी चोरी कर लिया। पढ़िये अब यह लड़की क्यों पछता रही...;

Update: 2022-11-24 12:45 GMT

कहते है कि जब इंसान प्यार में होता है, तो उसके अंदर जलन की भावना भी भर जाती है। प्रेम में डूबा हर शख्स सब कुछ भूल जाता है, सोचने समझने की शक्ति खो देता है। लेकिन क्या ऐसा मामला देखा होगा, जहां जलन के चलते अपने ही प्रेमी के घर को आग के हवाले कर दे। इतना नहीं, वो आग लगाने से पहले घर में चोरी भी कर लेती है। यह घटना अमेरिका के टेक्सास शहर से सामने आई है। अब लड़की पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद पछता रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के टेक्सास शहर की रहने वाली सेनिडा लड़की का लव अफेयर चल रहा था। सेनिडा लव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। यह घर उसके ही ब्वॉयफ्रेंड का था। 21 नवंबर को उसका ब्वॉयफ्रेंड घर से बाहर गया था। सेनिडा ने जब ब्वॉयफ्रेंड को फोन किया तो उसका फोन बिजी मिला। दोबारा फोन किया दूसरी तरफ से अंजान लड़की ने कॉल रीसिव की। यह सुनते ही सेनिडा आगबबुला हो गई। 

टेक्सास पुलिस ने बताया कि सेनिडा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर से सामान चोरी किया और इसके बाद घर को आग लगा दी। ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कि जब लड़की ने आग लगाई, उसके कुछ ही देर बाद मैसेज किया कि 'आई होप योर हाउस इज ओके' (उम्मीद करती हूं तुम्हारा घर सही सलामत होगा)। घर में लगे CCTV के जरिये लड़के ने पुलिस में शिकायत दी। उसने बताया कि घर में चोरी और आग लगने से  50 हजार डॉलर (करीब 40.85 लाख) का नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सेनिडा को अरेस्ट कर लिया है। वो सच्चाई जानकर अपनी किए पर पछता रही है। 

इसलिए पछता रही है सेनिडा

पुलिस ने बताया कि सेनिडा का ब्वॉयफ्रेंड अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। सेनिडा जिस महिला को उसके ब्वॉयफ्रेंड की प्रेमिका समझ रही थी, दरअसल वो उसकी रिश्तेदार थीं। सेनिडा के खिलाफ बर्गलरी हैबिटेशन-फोर्स, गुंडागर्दी और आगजनी की धाराएं लगाई गई हैं। 

Tags:    

Similar News