Independence Day: बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा Pakistan का झंडा, हुई बेइज्जती, पाकिस्तानी बोले- यही है हमारी औकात

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर दुबई ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर इस साल पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया गया, ऐसे में पाकिस्तान (Pakistan) की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हुई है।;

Update: 2023-08-14 12:06 GMT

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाकिस्तान (Pakistan) की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हुई है। इससे दुनियाभर में पाकिस्तान की आलोचना की जा रही है। दरअसल, पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस भारत से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी पाकिस्तान के हजारों लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुबई (Dubai) के बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के पास पहुंचे थे। बता दें कि बुर्ज खलीफा पर हर साल 14 अगस्त की रात पाकिस्तान का झंडा दिखाया जाता है, जिसे देखने पाकिस्तान के हजारों लोग उपस्थित रहते हैं। इस साल भी पाकिस्तान के हजारों लोग इसी आस के साथ 14 अगस्त की रात बुर्ज खलीफा के पास खड़े हो गए और झंडा देखने का इंतजार करते रहे, लेकिन बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा (Pakistan Flag) दिखा ही नहीं।

पाकिस्तान की हुई अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती

बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखने के कारण लोगों को निराशा हाथ लगी है। आखिरकार पाकिस्तानी लोगों को बुर्ज खलीफा पर बिना झंडा दिखे लौटना पड़ा। ऐसे में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती हुई है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हजारों लोग झंडा देखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन झंडा नहीं दिखाया जा रहा है। हताश लोगों ने आखिरकार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

यही औकात है हमारी- पाकिस्तानी

दुबई में इस पूरी घटना की वीडियो शूट करते हुए एक महिला ने हताश होते हुए कहा कि 12 बजकर 1 मिनट हो गए हैं, लेकिन दुबई वालों ने हमारा झंडा नहीं दिखाया है। हम पाकिस्तानियों की यही औकात है। पाकिस्तानी आवाम नारेबाजी कर रही है, लेकिन दुबई वालों ने हमारे साथ प्रैंक कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह का व्यवहार उनके देश की सरकार कर रही, वो इसी सलूक के लायक है।

ये भी पढ़ें...स्वतंत्रता दिवस : रोहतक में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, बम निरोधक दस्ता कर रहा चेकिंग, हर होटल का खंगाल रहे रिकॉर्ड

Tags:    

Similar News