जापान: भारी बारिश से टोक्यो में भूस्खलन, 19 लोग लापता
रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत के आपदा प्रबंधन अधिकारी ताकामिची सुगियामा का कहना है लापता 19 लोगों को ढूंढने के लिए बचावकर्मी तलाश में जुटे हैं।;
जापान की राजधानी टोक्यो में लगातार बारिश होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में भारी बारिश की वजह से मिट्टी धंसने से कई मकान बह गए हैं। जबकि, 19 लोगों के लापता हो गए हैं। इस बात की जानकारी प्राधिकारियों ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिजुओका प्रांत में आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज सुबह अतामी शहर में हुई है। बता दें कि अतामी शहर की पहचान हॉट स्प्रिंग्स के लिए होती है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत के आपदा प्रबंधन अधिकारी ताकामिची सुगियामा का कहना है लापता 19 लोगों को ढूंढने के लिए बचावकर्मी तलाश में जुटे हैं। इसके अलावा कहा है कि बारिश की वजह से इजुशान नामक इलाके में मिट्टी धंसने की घटना सामने आई है। भारी बारिश को देखते हुए कुछ लोगों ने इलाके को खाली कर दिया था। लेकिन, तुरंत ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। सुगियामा ने बताया कि जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से ही लगातार भारी बारिश हो रही है। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से मध्य और टोक्यो क्षेत्र में नदियां उफान पर हैं। यही कारण से भूस्खलन का खतरा अधिक बढ़ गया है।
साल 2020 में बाढ़ ने मचाई थी जापान में तबाही
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जापान में साल 2020 में जुलाई के महीने में लगातार बारिश की वजह से दक्षिणी इलाके में बाढ़ आ गई थी। भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर थीं और भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं थी। बाढ़ की वजह से कम से कम 58 लोग जान गई थी। भारी बारिश की वजह से हिदा नदी उफान पर थी और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के हाइवे को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जापान में लगभग 36 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा था।