Big News: म्यांमार में भूस्खलन से 113 लोगों की मौत

म्यांमार के कचिन में एक जेड खदान में भूस्खलन के कारण करीब 113 लोगों की मौत हो चुकी है।;

Update: 2020-07-02 10:11 GMT

म्यांमार के कचिन में एक जेड खदान में भूस्खलन के कारण करीब 113 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने कहा कि आने वाले वक्त में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

उत्तरी म्यांमार में एक जेड खदान में भूस्खलन से कम से कम 113 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारी बारिश के बाद काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापकांत इलाके में आज सुबह यह घटना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, जेड माइनर्स कीचड़ की लहर से घबरा गए थे। इसमें कहा गया है कि अब तक कुल 113 शव मिल चुके हैं।

सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारियों ने 100 से अधिक शव बरामद किए हैं। कई लोग अभी भी खदान में हो सकते हैं। 

Tags:    

Similar News