Nobel Prize 2021: नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, Maria Ressa और Dmitry Muratov को मिला अवॉर्ड

साल 2021 के लिए नोबेल अवॉर्ड्स (2021 Nobel Prize Awards) के ऐलान का पांचवां दिन है। इस साल शांति का नोबेल पुरस्कार मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव ( Maria Ressa and Dmitry Muratov) को दिए जाने की घोषणा की गई है।;

Update: 2021-10-08 09:48 GMT

साल 2021 के लिए नोबेल अवॉर्ड्स (2021 Nobel Prize Awards) के ऐलान का पांचवां दिन है। इस साल शांति का नोबेल पुरस्कार मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव ( Maria Ressa and Dmitry Muratov) को दिए जाने की घोषणा की गई है। इससे पहले भी अन्य क्षेत्रों के लिए अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। बीते दिन साहित्य नोबेल पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को दियाय गया ।

शांति का नोबेल पुरस्कार मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव Maria Ressa and Dmitry Muratov को दिए जाने की घोषणा कर दी गई है। नॉर्वे स्थित नोबेल समिति ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। समिति ने बताया है कि दोनों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए इस साल के शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। नोबेल समिति के अनुसार, दुनिया में लोकतंत्र और शांति के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है।


इससे पहले भौतिक और मेडिसन के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को ये सम्मान दिया है। केमिस्ट्री के नोबेल अवॉर्ड में जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को दिया गया है। इससे पहले भौतिक क्षेत्र में जापान के स्युकुरो मनाबे, जर्मनी के क्लॉस हेसलमैन और इटली के जियॉर्जियो पारिसी को ये अवॉर्ड दिया गया था। वहीं मेडिसन के क्षेत्र में दो अमेरिकी साइंटिस्ट डेविड जूलियस और लेबनान के अर्देम पटापाउटियन को सबसे पहले ये पुरस्कार दिया गया। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज बीते 5 दिनों से नामों का ऐलान किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News