Russia: दागिस्तान में गैस स्टेशन पर भीषण विस्फोट, 30 लोगों की मौत, 105 से ज्यादा घायल

Russia Gas Station Explosion: रूस के दागिस्तान में एक गैस स्टेशन में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई है और 105 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को मॉस्को में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पढ़े विस्तृत रिपोर्ट...;

Update: 2023-08-15 09:42 GMT

Russia Gas Station Explosion: रूस से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। देश के दक्षिणी गणराज्य दागिस्तान (Dagestan) में एक गैस स्टेशन पर हुए भीषण विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई और 105 से अधिक घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि जिन लोगों की इस भीषण धमाके में मौत हुई है, उनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।

धमाके में कई लोगों की जान गई

विस्फोट सोमवार रात दागिस्तान के माखचकाला के बाहरी इलाके में हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के आपातकालीन मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि आग एक कार मरम्मत की दुकान में शुरू हुई और पास के गैस स्टेशन (Gas Station) तक फैल गई, जिससे विस्फोट हो गया। इस धमाके की वजह से कई इमारतें और कारें पूरी तरह से नष्ट हो गईं।

आग लगने के कारण अभी तक 30 लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं, 105 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में से कुछ को इलाज के लिए मॉस्को (Moscow) ले जाया गया है। धमाके से लगी आग को बुझाने के लिए 260 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की टीमों को तैनात किया गया था। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। कैस्पियन सागर (Caspian Sea) पर 600,000 से अधिक निवासियों का शहर माखचकाला, चेचन्या की सीमा से लगे एक रूसी गणराज्य दागिस्तान की राजधानी है। यह जॉर्जिया और अजरबैजान के साथ सीमा साझा करता है। रूस के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रूस में एक और घटना हुई घटित

दागिस्तान (Dagestan) के अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 1 मिलियन रूबल मिलेंगे और घायल लोगों को भी उचित मुआवजा दिया जाएगा। दागिस्तान में मंगलवार यानी आज शोक दिवस घोषित किया गया है। वहीं, एक और घटना रूस के साइबेरिया (Syberia) में भी घटित हुई है। यहां पर देर रात हुआ विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। 

Tags:    

Similar News