पाकिस्तान को सता रहा सर्जिकल स्ट्राइक का डर, जानें पीछे की वजह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के न्यूज पेपर 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में कहा गया है कि खुफिया एजेंसियों को ऐसे संकेत मिले हैं कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।;
भारत में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है। पाकिस्तान का मानना है कि भारत किसान आंदोलन के बीच सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के न्यूज पेपर 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में कहा गया है कि खुफिया एजेंसियों को ऐसे संकेत मिले हैं कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। इसी के चलते पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमाओं पर सैनिकों को अलर्ट पर रहने को कहा है। ताकि भारत के किसी भी तरह के दुस्साहस का जवाब दिया जा सके।
न्यूज पेपर 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में लिखा गया है कि भारत सरकार देश में जारी विरोध-प्रदर्शनों को कमजोर करने के लिए कुछ भी कर सकती है। भारत की सरकार यह भी नहीं चाहती है कि सिख किसानों के नेतृत्व में हो रहे आंदोलन से खालिस्तानी आंदोलन को हवा मिले।
पाकिस्तान के पेपर 'जियो न्यूज' ने भी इस न्यूज को प्रकाशित है। जिसमें लिखा है, पाकिस्तान ने भारत के किसी फ्लैग ऑपरेशन या सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका के चलते सेना को हाई अलर्ट पर रखा है।
भारत सरकार अपनी आंतरिक और बाहरी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए पाक सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। भारत पर अल्पसंख्यकों, किसान आंदोलन और कश्मीर को लेकर बहुत ज्यादा दबाव है। लद्दाख में भी भारत चुनौतियों का सामना कर रहा है।