भारतीय सेना की कार्रवाई और धारा-370 पर बौखलाया पाक, भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर आज पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया। बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसपर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिकों को मार गिराया।;

Update: 2019-08-16 07:27 GMT

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर आज पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया। बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसपर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिकों को मार गिराया। 



इस कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पहले मनगढ़ंत दावा किया कि उसने पांच भारतीय सैनिकों को मार गिराया है। शुक्रवार को पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालियों को तलब कर दिया। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान की सेना के इस दावे को खारिज किया है। 

नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठियों को कवर दिया जा रहा है। ऐसे में भारतीय सेना अलर्ट पर है और सेना लगातार घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News