PUBG खेलते हुए हुआ प्यार, ब्वॉयफ्रेंड से मिलने चार बच्चों संग पाकिस्तान से नोएडा पहुंची महिला

Pakistani women's affair with UP Guy: पाकिस्तानी महिला को PUBG खेलते हुए नोएडा के सचिन से प्यार हुआ। महिला चार बच्चों समेत नेपाल के रास्ते बॉर्डर पार कर भारत पहु्ंची। बीते एक महीने से दोनों साथ थे। वकील की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लिया।;

Update: 2023-07-04 06:16 GMT

Pakistani women's affair with UP Guy: सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई... यह गाना आप सबने तो सुना ही होगा, लेकिन पाकिस्तान की एक महिला ने इसे सच कर दिखाया है। जी हां, पाकिस्तान की कराची की रहने वाली सीमा दो देशों की सीमा लांघ कर भारत में अपने प्रेमी सचिन के पास आ पहु्ंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 वर्षीय महिला सीमा जो पाकिस्तान की है 22 वर्षीय युवक सचिन को PUBG खेलते हुए अपना दिल दे बैठी। दिवानगी इस कदर बढ़ गई कि सीमा ने ग्रेटर नोएडा के सचिन तक पहुंचने के लिए बॉर्डर क्रॉस कर भारत आ गई।

बजरंगी भाईजान मूवी में तारों के नीचे से सलमान खान ने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश की थी। ठीक वैसे ही, सीमा भी अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत में अपना प्यार पाने आ पहुंची। दोनों की दोस्ती ऑनलाइन गेमिंग PUBG पर हुई थी। गेम खेलते-खेलते दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठें।

अब दोनों देर रात एक दूसरे से बातचीत करने लगे, भावनाएं इतनी गहरी हो गई कि एक दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो गया। प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा, सीमा ने सचिन के साथ रहने का साहसिक फैसला लिया। सीमा सबसे पहले दुबई गई जहां पर उसके पति काम करते थे, वहां से उसने नेपाल के लिए उड़ान भरी। नेपाल से पोखरा के रास्ते सीमा भारत में दाखिल हुई और ग्रेटर नोएडा सचिन के पास पहुंच गई।

Also Read: दमदार प्रोसेसर के साथ आएगा Samsung का यह स्मार्टफोन

प्यार में वकील बना विलेन

सीमा और सचिन जिस वकील के पास अपनी शादी के लिए मार्गदर्शन लेने पहुंचे थे, उसी ने पुलिस को सूचना दे दी। महिला ने अपना परिचय सीमा के रूप में दिया और खुद को कराची से होने का दावा किया। सीमा अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के 22 वर्षीय निवासी सचिन के साथ वकील के कार्यालय में पहुंची। उनके मुताबिक वह एक महीने से एनसीआर शहर में रह रही थीं।

Tags:    

Similar News