पार्लियामेंट स्क्वायर लंदन के बाहर भारतीय प्रवासियों ने CAA के समर्थन में किया प्रदर्शन
नागरिकता कानून के समर्थन में ब्रिटिश भारतीय लोगों ने आज लंदन में स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर प्रदर्शन किया है। लोग यहां बैनर लेकर आए जिसमे लिखा था ब्रिटिश इंडियन सपोर्ट CAA ।;
इंग्लैंड की राजधानी लंदन में स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर इन लोगों के बाहर भारतीय प्रवासियों ने नागरिकता संशोधन के समर्थन में प्रदर्शन किया। लोगों के हाथों में बैनर दिखे जिसमे लिखा था- ब्रिटिश इंडियन सपोर्ट सीएए यानी ब्रिटिश भारतीय नागरिकता कानून का समर्थन करते हैं। जैसा आप जानते हैं भारत में कई जगहों पर नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है तो कई जगहों पर नागरिकता कानून के समर्थन में रैली निकली जा रही है।
United Kingdom: Indian diaspora staged a demonstration outside Parliament Square in London, in favour of #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/0GB8LpcfdJ
— ANI (@ANI) January 4, 2020
आज भी कर्नाटक में CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। नागरिक संशोधन कानून भारत के गृहमंत्री लेकर आए जिसे लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास किया जा चुका है। इस एक्ट को लेकर भारतीय लोगो में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, कई लोग इस एक्ट के पक्ष में तो कई इसका विरोध कर रहे हैं।
इस एक्ट के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में धर्म के नाम पर सताए जा रहे लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है, बस इसमें मुस्लिम लोगों को शामिल नहीं किया गया है। सरकार का मानना है कि इन मुस्लिम बहुल देशों में मुस्लिम धर्म के आधार पर नहीं सताए जा सकते। सरकार ने यह भी साफ किया है कि इससे भारत में रह रहे मुसलमानो पर कोई बुरा असर नहीं होगा।