Portugal में भारतीय गर्भवती महिला की मौत, स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो ने दिया इस्तीफा- जानें पूरा मामला

पुर्तगाल की लूसा समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा का कहना है कि गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की मौत, वह घटना रही है जिस वजह से स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो को इस्तीफा देना पड़ा।;

Update: 2022-08-31 09:26 GMT

पुर्तगाल (portugal) में 34 वर्षीय भारतीय गर्भवती महिला की अस्पताल में जगह नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला (indian woman) की मौत के कुछ घंटों बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो (portugal health minister marta temido resigns) ने इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गर्भवती महिला पर्यटक को भर्ती होने के लिए लिस्बन में अस्पतालों के चक्कर काटने के दौरान कार्डियक अरेस्ट का गया था। जिसके बाद महिला (pregnant indian tourist dies) की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां के अस्पतालों के मेटरनिटी वार्ड में स्टाफ की भारी कमी है। 

पुर्तगाल की लूसा समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा का कहना है कि गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की मौत, वह घटना रही है जिस वजह से स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो को इस्तीफा देना पड़ा। स्थानीय मीडिया ने कहा, पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल सांता मारिया के नियोनेटोलॉजी यूनिट में जगह नहीं थी। जिस वजह से गर्भवती पर्यटक भारतीय महिला को भर्ती नहीं किया गया। दूसरे अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पुर्तगाली सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि एक इमरजेंसी सीजेरियन सेक्शन के बाद महिला के बच्चे को बचा लिया गया है। बच्चा स्वास्थ्य है। महिला की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि हाल के महीनों में पुर्तगाल में इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, जिसमें दो अलग अलग नवजात शिशुओं की मौतें शामिल हैं। क्योंकि गर्भवती महिलाओं को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के बीच ट्रांसफर करने के दौरान, उन्हें डिलीवरी में लंबी देरी का सामना करना पड़ा था।

Tags:    

Similar News