अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया 'फादर ऑफ इंडिया', कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में यूएन महासभा का सम्मेलन चल रहा है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फादर ऑफ इंडिया बताया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने ट्रंप की इस टिप्पणी पर ट्वीट कर निशाना साधा है।;

Update: 2019-09-25 03:43 GMT

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में यूएन महासभा का सम्मेलन चल रहा है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फादर ऑफ इंडिया बताया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने ट्रंप की इस टिप्पणी पर ट्वीट कर निशाना साधा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत को एकजुट करने में एक पिता की तरह काम किया है और उसे मजबूत करने में लगे हुए हैं। मैं कह सकता हूं कि वह भारत के पिता हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर दोनों नेता दूसरी बार मिले थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की खुलकर प्रशंसा की।

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया फादर ऑफ इंडिया

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं पीएम मोदी के शासन से पहले भारत को याद करता हूं। ट्रंप ने सुझाव देते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र को एकजुट करने में उनकी सफलता के कारण भारत के पिता के रूप में जाना जाता है।

अमेरिका और भारत के बीत एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को हाउडी में आने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भारत का अच्छा दोस्त करार बताते हुए कहा कि आप पूरे परिवार के साथ भारत आए।

कांग्रेस का वार

पीएम मोदी को फादर ऑफ इंडिया कहने पर कांग्रेस भड़क गई और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने भाजा सांसद तेजस्वी सूर्या के रिट्वीट का जवाब दिया। इसके जिसमें उन्होंने ट्रंप के बयान को काफी बड़ा और महत्वपूर्ण बताया। 

प्रियांक ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि तो अमेरिकी तय करेंगे कि हमारा राष्ट्रपिता कौन है।  इन फासीवादियों ने हमारे लोगों को हर तरीके से लूटा है। सोशल मीडिया के प्रचार ने सहस्राब्दी और आने वाली पीढ़ियों को बिगाड़ दिया है। इसके बाद कांग्रेस समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया। 'फादर ऑफ इंडिया' सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहा हा।

ह्यूस्टन में महा रैली

इससे पहले बीते रविवार को ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में 50 हजार भारतीय-अमेरिकियों के बीच दोनों प्रमुख नेता पहुंच थे। यह मोदी का सबसे बड़ा शो था। जिसका नाम हाउडी मोदी रखा गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News