म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार के खिलाफ यूएन महासभा में प्रस्ताव पास, की गई ये मांग

म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पारित हो गया है। यूएन के 193 सदस्यों में से 134 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है, जबकि 9 देशों ने इसे प्रस्ताव का विरोध किया है।;

Update: 2019-12-28 15:11 GMT

म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पारित हो गया है। यूएन ने रोहिंग्या मुसलमानों पर मनमानी गिरफ्तारी, प्रताड़ना, बलात्कार और हत्या जैसे मामले के उल्लंघनों पर कड़ी निंदा जाहिर की है।

इस पारित प्रस्ताव पर यूएन के 193 सदस्यों में से 134 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है, जबकि 9 देशों ने इसे प्रस्ताव का विरोध किया है। वहीं 28 देश वोटिंग के दौरान शामिल नहीं हुए।

प्रस्ताव पारित करने के दौरान म्यांमार सरकार से रखाइन, कचीन और शान राज्यों में रोहिंग्या एवं अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार घृणा को बढ़ावा देने वाली मामलों से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की भी अपील की गई है।

वहीं दूसरी ओर महासभा की बैठक में म्यांमार के राजदूत हाऊ डो सुआल ने प्रस्ताव पास होने पर आलोचना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मानवाधिकार नियमों को लेकर दोहरे मापदंड और भेदभावपूर्ण रवैये का उदाहरण है। इसमें रोहिंग्या बहुल्य रखाइन प्रांत की समस्या का समाधान नहीं है। म्यांमार पर अवांछित राजनीतिक दबाव बनाने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया है।

आपको बता दें कि म्यांमार एक बौद्ध बहुलता वाले देश है। जानकारी के मुताबिक साल 2017 में सरकार ने रोहिंग्या के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने की अनुमति दी थी। इसके बाद से ही रोहिंग्या मुस्लिम बड़ी संख्या में बांग्लादेश और भारत समेत अन्य देशों में पलायन कर रहे हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News