India Pakistan Tension : पाकिस्तान ने राफेल पूजा विवाद पर राजनाथ सिंह का किया सपोर्ट, जानिए क्या कहा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jet) के पूजन को लेकर भारत में राजनीतिक दलों के नेता और विभिन्न लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।;

Update: 2019-10-11 06:57 GMT

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jet) के पूजन को लेकर भारत में राजनीतिक दलों के नेता और विभिन्न लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं पाकिस्तान ने राफेल पूजा विवाद पर राजनाथ सिंह को सपोर्ट किया है। इस समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है, ऐसे समय में पाकिस्तान ने पूजा विवाद पर राजनाथ सिंह को सपोर्ट किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तानी सेना (Pakistsan Army) के प्रवक्‍ता आसिफ गफूर (Asif Ghafoor) ने कहा है कि राजनाथ सिंह का बचाव करते हुए कहा कि ने राफेल की पूजा की है तो इसमें क्या गलत है। शस्‍त्र पूजा धार्मिक मान्‍यताओं से जुड़ी है।

धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ही लड़कू विमान राफेल की पूजा की गई है इसका सम्‍मान किया जाना चाहिए। आसिफ गफूर ने यह भी कहा कि लड़ाकू विमान सिर्फ एक मशीन नहीं है। लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पायलट के सामर्थ्‍य, जोश और संकल्‍प से जुड़ी एक मशीन है। वहीं उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना के बेड़े में शामिल लड़ाकू विमान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि शाहीन विमानों पर गर्व है।

राफेल पूजा पर भारत में राजनाथ की हो रही तीखी आलोचना

गौरतलब है कि विजयदशमी के दिन आठ अक्टूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में पहला राफेल लड़ाकू विमान हासिल किया। विजयदशमी के मौके पर राजनाथ सिंह ने लड़ाकू विमान राफेल पर ओम लिखा, फूल चढ़ाए, नारियल रखा पहियों के नीचे नींबू भी रखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह के शस्‍त्र पूजन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने इसे ड्रामा बताया तो कुछ ने अंधविश्वास बताया। वहीं कांग्रेस ने भी राजनाथ सिंह के पूजा करने पर आलोचना की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News