Russia Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच टला युद्ध का खतरा!, सैनिकों ने एयरबेस पर लौटना किया शुरू

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की सीमा से सैन्य अड्डों में लौटना शूरू कर दिया है।;

Update: 2022-02-15 10:57 GMT

रूस (Russia) द्वारा हमले को लेकर अमेरिका (USA) समेत यूक्रेन (Ukrain) के राष्ट्रपति के का दावा अब खारिज होता दिख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की सीमा से सैन्य अड्डों में लौटना शूरू कर दिया है। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया था कि 16 फरवरी को रूस हमला कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें सैनिक यूक्रेन से लगने वाली सीमा के कई लोकेशन से एयरबेस वापस जा रहे हैं। रूस ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि यूक्रेन की सीमा के नजदीक मौजूद रूसी सेना अब वापस लौट रही है। रूसी सेना जमा होने के कारण हमले का डर बढ़ता जा रहा था।



जर्मनी की रूस को चेतावनी

समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन पर बढ़ते विवाद के बाद बड़ा फैसला लिया और सैनिकों को वापसी का आदेश दिया गया। ऐसे में रूस के कदम खींचने के पीछे सबसे बड़ी वजह पश्चिमी देशों की एकजुटता बताई जा रही है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज ने रूस को चेतावनी दी थी कि यूरोप और नाटो एकजुट हैं, हमारा इम्तिहान न लें।

रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के पास 100,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया था और इसके बाद अमेरिका समेत यूरोप और एशिया के कई देशों ने इसकी निंदा की। कई देशों ने बयान जारी कर कहा था कि अगर रूस हमला करता है तो यूक्रेन के साथ-साथ कई देशों को बड़ी नुकसान होगा। बीते दिन शेयर बाजार में भी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और आज ही अमेरिकी सैटेलाइट कंपनी के द्वारा यूक्रेन सीमा पर ताजा हालात को लेकर कुछ तस्वीरें जारी की गई।

Tags:    

Similar News