Russia Ukraine War: विश्व मंच से बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति, रूस को हटाया जाए या UNSC हो भंग

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को वोलोडिमिर जेलेंस्की ने संबोधित किया और यूएनएस को भंग करने की मांग की।;

Update: 2022-04-05 16:19 GMT

रूस यूक्रेन युद्ध (russia ukraine war) के 40 दिनों के बाद भी शांति का माहौल नहीं बन रहा है और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) बड़े बड़े मंचों से मदद की अपील और रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को वोलोडिमिर जेलेंस्की ने संबोधित किया और यूएनएस को भंग करने की मांग की।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले को लेकर वैश्विक सम्मेलन बुलाया जाए। यूक्रेन में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे भयानक युद्ध अपराध हुए हैं। दुनिया ने देखा की रूस ने यूक्रेन में कैसे नरसंहार किया। जेलेंस्की ने पहली बार परिषद को संबोधित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि जब से रूस ने देश पर आक्रमण किया। अपने संबोधन के दौरान जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस के निष्कासन का आह्वान किया और रूसी अपराधों के लिए जवाबदेही की भी मांग की है। बुचा में रूसी सेना की बर्बता को दुनिया ने देखा।

कितने ही लोगों को शव मिले। महिलाओं के साथ रेप किया गया। ऐसी घटनाएं आतंकवादियों से अलग नहीं है। रूस की सेना ने इलाकों पर कब्जा कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया को अभी भी युद्ध में यूक्रेन के बारे में पूरी सच्चाई सीखनी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया और उनके बच्चों के सामने उन्हें मार दिया गया। 

Tags:    

Similar News