Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूएस कांग्रेस को किया संबोधित, ICJ का बड़ा फैसला

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा रूस समर्थित कोई भी पक्ष सैन्य दखल ना दें। वही संबोधन में जेलेंस्की नेअपनी पूरानी मांगों को दोबारा से दोहराया और साथ ही अमेरिका पर हुए 9/11 हमले का जिक्र भी किया।;

Update: 2022-03-16 16:17 GMT

रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच जारी जंग के दौरान राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) ने बुधवार को अमेरिकी सांसद को संबोधित किया। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि फौरन युद्ध रोके रूस। कोर्ट का फैसला सभी पक्षों पर बाध्यकारी है। संबोधन में जेलेंस्की नेअपनी पूरानी मांगों को दोबारा से दोहराया और साथ ही अमेरिका पर हुए 9/11 हमले का जिक्र भी किया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हम युद्ध नहीं करना चाहते हैं। बल्कि युद्ध बंद करना चाहते हैं। हम लगातार युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमारे देश पर मिसाइलों से हमले हो रहे हैं। उन्होंने अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध की याद दिलाई और कहा हम हर दिन 9/11 जैसा हमला देख रहे हैं। अमेरिकी संसद में यूक्रेन की तबाही का भी वीडियो दिखाया गया।

जेलेंस्की ने वीडियो के जरिए बताया कि यूक्रेन हर दिन 9/11 का सामना कर रहा है। क्योंकि वह रूसी सेना से लड़ रहा है। उन्होंने फिर से अमेरिका और नाटो सहयोगियों से यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन लागू करने की अपील की। मुझे आकाश की रक्षा करने की आवश्यकता है। आपके महान इतिहास में, आपके पास ऐसे पृष्ठ हैं। जो आपको यूक्रेनी इतिहास को समझने की अनुमति देंगे। हमें अभी समझें। हमें अभी जरूरत है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर 2001 के आतंकी हमलों की भयावहता का जिक्र किया। क्योंकि उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को एक ऐतिहासिक संबोधन में और अधिक सैन्य सहायता की गुहार लगाई थी। उन्होंने मार्टिन लूथर किंग के प्रसिद्ध भाषण का भी जिक्र किया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन यूक्रेन को सैन्य सहायता के अलावा कई और मदद करने के लिए तैयार हैं।

Tags:    

Similar News