Russia Ukraine War: बूचा नरसंहार पर रूस ने दी सफाई, बताया यूक्रेनी सेना का प्रोपेगेंडा
अब भारत के बूचा (Bucha) नरसंहार पर कड़ी प्रतिक्रिया के बाद रूस ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। बूचा में करीब 400 से ज्यादा शव सड़कों पर बिखरे मिले।;
रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) में जारी युद्ध के बीच बूचा से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। अब भारत के बूचा (Bucha) नरसंहार पर कड़ी प्रतिक्रिया के बाद रूस ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। रूस ने साफ कहा कि ये कीव का फर्जी ऑपरेशन है, जो मॉस्को पर गलत आरोप लगा रहा है। कुछ दिन पहले भी रूस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी दूतावास की ओर से बताया गया कि इस घटना के लिए शुरू से ही रूस की सरकार और सैनिकों को जिम्मेदारी ठहराया जा रहा है। लेकिन रूस इस घटना में शामिल लोगों को कटघरे में लाने के लिए खड़ा है। दूतावास ने कहा कि इस पूरे मामले में मुख्य चुनौती सही मायने में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है।
रूस ने साफ शब्दों में कहा कि हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। फर्जी ऑपरेशन चलाकर पुरी दुनिया में रूस को बदनाम किया जा रहा है। यूक्रेन ने ही बूचा में नरसंहार किया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कहा था कि हम बूचा में हुए कत्लेआम की कड़ी निंदा करते हैं। भारत से इस पूरे नरसंहार की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
बूचा मामले पर यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया कि रूसी सेना ने कीव के पास बूचा शहर में सामूहिक नरसंहार किया है। बुचा की सड़कों पर बिखरे शवों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूक्रेन के सांसद लगातार रूस पर आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इसके लिए मदद मांगी है और रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बूचा में करीब 400 से ज्यादा शव सड़कों पर बिखरे मिले।