Russia-Ukraine War: नए साल के दिन भी रूस ने यूक्रेन पर की मिसाइलों की बरसात, देखें video
नए साल यूक्रेन के लोगों को बड़ा झटका लगा है। जब रूस ने यूक्रेन पर एक के बाद एक मिसाइलों की बरसात कर दी।;
साल 2022 यूक्रेन के लिए एक बड़ा संकट लेकर आया और यह सिलसिला अभी तक जारी है। क्या क्रिसमस और क्या नया साल, रूस यूक्रेन पर किसी भी दिन हमला करने से बाज नहीं आ रहा है। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला किया। नए साल की पूर्व संध्या पर धमाकों की आवाज से यूक्रेन फिर हिल उठा। यूक्रेन की राजधानी कीव में इस हमले के दौरान एक शख्स की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कड़ाके की ठंड में नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे यूक्रेन के लोगों को बड़ा झटका लगा है। जब रूस ने यूक्रेन पर एक के बाद एक मिसाइलों की बरसात कर दी। पिछले तीन दिनों में यूक्रेन पर रूस का यह दूसरा बड़ा मिसाइल हमला है। कीव के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन के शहरों में दर्जनों मिसाइलें दागी हैं। नए साल पर शहर में कई जगह विस्फोट हुए हैं। जिससे नुकसान हुआ।
आगे जानकारी देते हुए बताया कि हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर रूस ने यूक्रेन में मिसाइलों से जोरदार हमला किया है। हमें रूसी मिसाइल लॉन्च की जानकारी मिली थी। कीव के आसपास के इलाके के गवर्नर ने टेलीग्राम पोस्ट में लिखा कि आतंकी देश ने हम पर कई मिसाइलें दागीं। वे हमें नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन हम दृढ़ रहेंगे।
Canadian light armored vehicle ACSV Super Bison operated by the Ukrainian Armed Forces
— Euromaidan Press (@EuromaidanPress) January 1, 2023
?https://t.co/XgqnRp1doq pic.twitter.com/cShGk9Gc1S
जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन पर लगातार हो रहे हमलों के बीच रूसी सेना को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीते 2 दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर 100 से ज्यादा मिसाइलों को दागा था। यूक्रेन में शनिवार को 20 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें छोड़ी थी। लिहाजा अब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग तेज करने के लिए 3 लाख सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है। रूस ने बताया कि उनके देश में स्पर्म फ्रीजिंग की मांग की थी। जिसमें कहा गया था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग को आगे बढ़ाने के लिए स्पर्म फ्रीज कर रहे हैं।