Nigeria: अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 100 से ज्यादा लोगों की मौत और दर्जनों घायल
धमाके किस वजह से हुआ है और मृतकों की सही संख्या क्या है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि ब्लास्ट जिस रिफाइनरी में हुआ वो गैरकानूनी थी।;
दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया (Southeast Nigeria) की एक अवैध तेल रिफाइनरी (Oil Refinery) में धमाका (Blast) हो गया है। इस धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है और कई दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों (officials) ने इस बात की जानकारी दी है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस धमाके में मरनों वालों की संख्या 100 के पार बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, जोरदार धमाके के बाद आग आस-पास की संपत्तियों तक फैल गई। आइमो (imo) के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा (State Information Commissioner Declan Amelumba) ने कहा कि शुक्रवार की रात में लगी आग तेजी से 2 अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई।
धमाके किस वजह से हुआ है और मृतकों की सही संख्या क्या है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि ब्लास्ट जिस रिफाइनरी में हुआ वो गैरकानूनी थी। धमाका किस वजह से हुआ है इसकी हर ऐंगल से जांच की जा रही है। आइमो स्टेट पुलिस कमांड के प्रवक्ता का कहना है कि जो इस धमाके में मारे गए हैं वो सभी संचालक थे।
जिस व्यक्ति की ये रिफाइनरी थी उसे वांछित घोषित किया गया है। उसकी तलाश की पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि नाइजीरिया में अवैध रिफाइनरियां कोई नई बात नहीं हैं। नाइजीरिया अफ्रीका में कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है। लेकिन इसकी रिफाइनरी बहुत कम हैं। यही कारण है कि अधिकतर गैसोलीन और अन्य ईंधन आयात किए जाते हैं। अवैध कारोबारी इसी का फायदा उठाते हैं।
नियमों को अनदेखा करने और टैक्स से बचने के लिए ये कारोबारी ज्यादातर दूरदराज के इलाकों में रिफाइनरी लगाते हैं। ऐसे जगहों पर पुलिस और अधिकारियों की पहुंचना आसान नहीं होता है। रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया को गैरकानूनी रिफाइनरी का कारोबार कच्चे तेल के उत्पादन को अधिक नुकसान पहुंचता है।