Sri Lanka Crisis: सर्वदलीय बैठक में अंतरिम सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ, भारत ने किया हरसंभव मदद का वादा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दलों ने सर्वदलीय सरकार गठित किये जाने पर रविवार को एक बैठक की।;

Update: 2022-07-10 16:16 GMT

श्रीलंका (Sri Lanka) के लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए अंतरिम सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि लंका में सर्वदलीय बैठक (All-party meeting) हुई है। जिसमें देश में अंतरिम सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (President Gotabaya Rajapakse) के इस्तीफे से पहले भी सरकार का गठन हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार (Indian Govt) ने अपने पड़ोसी देश से हरसंभव मदद का वादा किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दलों ने सर्वदलीय सरकार गठित किये जाने पर रविवार को एक बैठक की। इस बैठक में श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के ऐलान के साथ सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है। विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा, श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के नेता रऊफ हकीम, तमिल प्राग्रेसिव एलायंस के नेता मनो गणेशन और ऑल सीलोन मक्कल कांग्रेस के नेता ऋषद बठिउद्दीन बैठक में शामिल हुए।

जबकि इस पूरे संकट के बीच भारत ने मदद की पेशकश की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें श्रीलंका की सभी चुनौतियों के बारे में जानकारी है। श्रीलंका और उसके लोग सामना कर रहे हैं। ऐसे वक्त में हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं। श्रीलंका को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समर्थन करते हैं। विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि हम अपने पड़ोसी देश के साथ खड़े हैं।

श्रीलंका के मौजूदा हालात पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत श्रीलंका का सबसे करीबी पड़ोसी है। दोनों देशों के बीच गहरा रिश्ता है। हम उन सभी चुनौतियों से अवगत हैं जिनका श्रीलंका और उसके लोग सामना कर रहे हैं। अरिंदम बागची ने कहा कि हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं क्योंकि उन्होंने इस कठिन दौर से उबरने की कोशिश की। भारत श्रीलंका के हालिया घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए है। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है। 

Tags:    

Similar News