श्रीलंका में मुस्लिमों पर हमले की खबरें आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध, एक आरोपी गिरफ्तार

ईस्टर पर हुए हमलों के बाद अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि में श्रीलंका सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों पर हुए हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे।;

Update: 2019-05-13 07:57 GMT

ईस्टर पर हुए हमलों के बाद अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि में श्रीलंका सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों पर हुए हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे।

गौरतलब है कि एक मुसलमान दुकानदार के फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद चिलाव शहर में भीड़ ने एक मस्जिद और कुछ दुकानों पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहलियों के साथ झड़प के बाद मध्य रात्रि से फेसबुक और व्हाट्सअप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आरोपी की पहचान 38 वर्षीय अब्दुल हमीद मोहम्मद हसमर के तौर पर हुई है। इस पोस्ट में आरोपी व्यक्ति ने लिखा था कि 'एक दिन तुम रोओगे'। लोगों का कहना है कि इसी पोस्ट के कारण हिंसा हुई है। रविवार देर शाम अशांति कुलियापितिया तक फैल गई जहां एक मस्जिद और कुछ मुसलमान दुकानदारों पर हमला हुआ। इस कारण क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता रुवन गुणेशखर ने बताया कि कुलियापितिया और चिलाव से कर्फ्यू हटा लिया गया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News